Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: जिले के आयुष आरोग्य मंदिर द्वारा जिले के चिन्हांकित ग्रामों में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Wed, Feb 7, 2024
कोरबा।  जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय कोरबा द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय अजीत वसंत के आदेश एवं माननीया इफ्फत आरा, संचालक, आयुष छ.ग. रायपुर के मार्गदर्शन में। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वाधान में कोरबा में जनसामान्य के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से चिन्हांकित 03 आयुष आरोग्य मंदिर, उरगा, छुरीकला एवं जवाली के 4-4 ग्गामों में तथा आयुष वेलनेस सेंटर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक में "योग जागरूकता एवं योग प्रशिक्षण हेतु" दिनांक 22.01.2024 से 5 दिवसीय "योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 दिवस तक किया जा रहा है। योग ऋषि-मुनियों द्वारा स्थापित प्राचीनतम चिकित्सा विधा है। यह आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिससे शरीर और आत्मा (ध्यान) को एकरूप करना ही योग है। योग का उद्देश्य हमारे जीवन का समग्र विकास करना है। सर्वांगीण विकास का तात्पर्य शारीरिक, मानसिक, नैतिक व सामाजिक विकास करना है। योग जीवन जीने की कला है जो शरीर में आरोग्यता प्रदान करता है। योग से ऊर्जा का संचार व रोग से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। जिसे गंभारी रोगों जैसे- हृदयरोग, मधुमेह, श्वास रोग, अस्थमा आदि से निजात पाया जा सकता है। डॉ. प्रदीप कुमार जैन, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला कोरबा (छ.ग.) ने बताया कि कोरबा जिले के लिए बड़ी प्रसन्नता व गौरव का विषय है कि भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा कर्त्तव्य पथ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह-2024 के आयोजन पर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत हमारे कोरबा जिले के आयुष आरोग्य मंदिर (हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर) जवाली के योग प्रशिक्षक श्री प्रवीण कुमार महानन्द को सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन