Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: कोरबा वन मण्डल के पसरखेत रेंज में मिला 12 फिट का किंग कोबरा,घर के बाड़ी में बैठे देखा तो घर वालों के होश उड़ गए, वन विभाग के रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू।

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
छत्तीसगढ़ राज्य का कोरबा जिला जैव विविधता से भरा पड़ा हैं, जिले में लगातार विभिन्न क्षेत्रों से आए दिन दुर्लभ और विलुप्त जीवों का मिलना यह प्रमाण हैं, मध्य भारत में पाए जानें वाला सर्प किंग कोबरा छत्तीसगढ़ राज्य के केवल कोरबा जिला में मिलना यह अपने आप में अदभूत हैं वहीं फिर एक बार कोरबा जिले के पसरखेत में 12 फिट का किंग कोबरा दिखाई दिया, तड़के सुबह ग्राम छुईढोढा निवासी इतवार सिंह अपने घर के बाड़ी में पहुंचा ही था की कुंडली मार कर बैठे विशाल काय किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) को देख कर भाग खड़ा हुआ, जिसके पश्चात् इसकी जानकारी वन विभाग को दिया गया जिस पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री पी अरविंद के निर्देशानुसार उप वनमण्डलाधिकारी दक्षिण श्री सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री तोषी वर्मा के उपस्तिथि में जितेंद्र सारथी के द्वारा रेस्क्यू चालू किया गया, सर्व प्रथम भिड़ को पहले हटाया गया और सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त दूरी बनाया गया फिर आखिरकार रेस्क्यू कर उसे बैग में डाला गया फिर उसे घने जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया, तब जाकर गांव वालों ने राहत भरी सास लिया और वन विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन