Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 25वीं बैठक सम्पन्न

Vivek Sahu

Sat, Jul 5, 2025
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 25वीं बैठक सम्पन्न हिन्दी एक सहज, सरल तथा आसानी से समझ में आने वाली भाषा है । आज़ादी मिलने पर हिन्दी को राजभाषा बनने का गौरव मिला था ।   इसके प्रचार-प्रसार की दिशा में बहुत सारे प्रावधान, नियम, अधिनियम आदि बनाए गए हैं ।   इन प्रावधानों का अनुपालन हम सभी की ज़िम्मेदारी है । सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें हिन्दी के प्रति ज़िम्मेदारी निभाते हुए इसे निरंतर आगे बढ़ाते रहना है ।   उक्त उद्गार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कोरबा की 25वीं बैठक में समिति अध्यक्ष राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा ने व्यक्त की ।   नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोरबा की की 25वीं बैठक एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन स्थित परियोजना प्रमुख सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई । बैठक में राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम, रिपोर्ट का प्रेषण, प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा कार्यान्वयन के विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही न्यू इंडिया इन्शुरेंस तथा भारतीय डाकघर के राजभाषा प्रगति की समीक्षा भी की गई ।   बैठक आरंभ होने से पूर्व एनटीपीसी के मानव संसाधन प्रमुख श्री शशि शेखर ने समिति अध्यक्ष सहित भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों से पधारे कार्यालय प्रमुखों और हिन्दी अधिकारियों/प्रभारियों का स्वागत करते हुए राजभाषा हिन्दी की गतिविधियों से अवगत करवाया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष श्री राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा ने सभी सदस्य-कार्यालय के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज नराकास कोरबा की 25वीं बैठक हो रही है ।   नराकास के माध्यम से हमें आपसी विचार-विमर्श करने के साथ ही एक-दूसरे से मिलने और समझने का मौका मिलता है । हमें आज की बैठक में हुई चर्चाओं पर ध्यान देते हुए राजभाषा संबंधी नियमों, नीतियों तथा प्रावधानों को गंभीरता से लेते हुए हिन्दी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करना है । श्री खन्ना ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हम राजभाषा हिन्दी को एक नई दिशा देने में सफल होंगे । इस बैठक में विभिन्न सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख और राजभाषा पदाधिकारी उपस्थित थे ।   बैठक की कार्यवाही का संचालन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव पवन कुमार मिश्र, प्रबन्धक (राजभाषा) एनटीपीसी, कोरबा ने किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन