Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: जिला शाखा सक्ती में भारतीय रेडक्रास सोसायटी की बैठक संपन्न

सक्ती  राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी श्री एम.के. राउत एवं चेयरमेन श्री अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी श्री एम.के. राउत ने नये सदस्यों को भारतीय रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही श्री राउत द्वारा कलेक्टर कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं तथा विभागों का निरीक्षण भी किया गया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना भी उपस्थित रही। राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी श्री एम.के. राउत ने बैठक में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रेडक्रॉस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। जिसका उद्देश्य लोगों में सामाजिक भावना जागृत कर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करना है। बैठक में उन्होंने जिला शाखा रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियां, रेडक्रॉस दवा दुकान, ब्लड सेंटर और एंबुलेंस का संचालन, नि:क्षय मित्र अभियान पर चर्चा, सदस्यता अभियान, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, शालाओं एवं महाविद्यालयों में रेडक्रॉस का गठन एवं गतिविधियों का संचालन, स्कूल-कालेजों के छात्राओं को फस्र्ट एड प्रशिक्षण दिया जाना, ब्लड डोनेट करने के लिए जनजागरूकता लाने, प्रत्येक गांवों में रेडक्रॉस वालेन्टियर नियुक्त करने, रेडक्रॉस सदस्यता अभियान चलाये जाने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, रेडक्रॉस के सदस्य सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। स/क्र

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन