Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तोरवा के मर्ग क्रमांक 67 / 2023 धारा 174जाफौ. की जांच पर पाया गया कि मुस्कान उर्फ पूनम खान, अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट नाम व्यक्ति के साथ बापू नगर में शादी कर रह रही थी कि दिनांक 30.10.2023 को दोनो के मध्य घरेलू बात को लेकर वाद विवाद लडाई झगडा होने से मृतिका के पति अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट कलसहा के द्वारा मृतिका मुस्कान खान उर्फ पूनम का गला दबाकर हत्या कर लाश को कंबल से लपेटकर आटो में भरकर मुर्राभट्टा के पास कचरे के ढेर में फेंककर भाग गया था जो मृतिका के पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर धारा 302 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.), अति0 को पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार दी गई जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल आरोपी की लगातार पतासाजी कर आरोपी अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट कलसहा को पकडकर पूछताछ किया गया जो पति पत्नि के मध्य घरेलू बात को लेकर पारिवारिक विवाद होना तथा आवेश में आकर मृतिका की गला घोंटकर हत्या कर मृतिका को शव को कंबल में लपेटकर मुर्राभट्टा कचरा के ढेर में फेंकना स्वीकार किया आरोपी के जुर्म स्वीकार करने आरोपी को गिरफतार किया गया हैं जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर, उनि. दिनेश पुरैना, प्र. आर. किशन लाल नवरंग ,प्र. आर. साहेब अली, आर. लक्ष्मी कश्यप अनूप किण्डो, सतीश भोई, उदय पाटले, धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा । "

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन