Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति को साधारण डाक से धमकी भरा पत्र भेजने वाला आरोपी कोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.12.2023 को पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह को एक साधारण डाक से फर्जी नाम पता लिखकर एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए वेतन बढ़ाने, नई भर्ती पर रोक लगाने सहित गाली गलौच लेख कर पत्र भेजा गया था प्राथी कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान थाना कोनी का पुलिस टीम विश्वविद्यालय पहुंच कर सभी अधिकारी कर्मचारियों का पिछले एक साल के छुट्टी के आवेदन पत्रों को मंगाकर हस्तलिपि से मिलान कर मामले में कई लोगों से कड़ी पूछताछ कर विवेचना प्रारंभ किया गया था जिसमें पता चला कि 06 माह पूर्व भी विश्वविद्यालय में काम करने वाला मानदेय भृत्य संतोष कुमार पाण्डेय कुलपति को नये भर्ती कैसे लोगे मैं देखता हूं कहकर धमकी दिया गया था छुट्टी के आवेदन पत्र व धमकी भरा पत्र के हेण्ड राइटिंग मेच होने पर आरोपी को कड़ी पूछताछ करने पर पिछले 18 वर्षों से मानदेय पर भृत्य का काम करना रेगुलर नहीं हो पाने से उक्त कदम उठाना आरोपी के द्वारा स्वीकार किया गया है। आरोपी संतोष कुमार पाण्डेय पिता रमेश कुमार पाण्डेय उम्र 47 वर्ष साकिन लमेर, थाना कोटा, बिलासपुर को धारा 506, 507 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया है जिसके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भरत लाल राठौर, प्र.आर. अरविंद सिंह, राम शंकर पैंकरा, आरक्षक अवधेश सिंह कश्यप, समारू लकड़ा, रमेश टंडन का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन