Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती कांड के फरार हो रहे आरोपी चढ़े बलरामपुर पुलिस के हत्थे…

रायगढ़ । कल सुबह रायगढ़ शहर के मध्यस्थ स्थित एक्सिस बैंक में लगभग सुबह मैनेजर को चाकू से हमला कर लगभग 5 करोड़ की सोने चांदी के जेवरात सहित लूटने वाले डकैतों को आज सुबह बलरामपुर पुलिस पकड़ लिया है। सभी ओर पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर संदिग्धों पर लगातार तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच देर रात झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज में जांच के दौरान बलरामपुर पुलिस ने बैंक डकैती मामले में ट्रक क्रमांक ओड़ी 09 बी 3677 से झारखंड भाग रहे 4 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने इनके पास बैग में रखे करोड़ो की नगदी, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया यह भी जा रहा है पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक क्रेटा कार क्रमांक जेएच 01 एफई 4641 भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि चारों झारखंड भागने की फिराक में थे। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने इस बात की पुष्टि कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार अपनी टीम के साथ आज सुबह-सुबह बलरामपुर पहुंच चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन