Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: ग्राम लुतरा नहर के पास जुआ फड पर रेड कर सीपत पुलिस की कार्यवाही ।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान )विवरण इस प्रकार है दिनांक 16.07.2025 को जरिये मुखबिर से सीपत पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम लुतरा में नहर के पास जंगल की आड में ग्राम लुतरा का शेख सफर एवं ग्राम झलमला का शेख अफजल दोनो मिलकर जुआडियों को ईकट्ठा कर जुआ खेलाकर संगठित अपराध कर रहे है । सूचना पर सीपत पुलिस द्वारा टिम तैयार कर नहर के पास लुतरा में चारो ओर से सुनियोजित तरिको से घेरा बंदी करते हुये 08 जुआडियो को 52 पत्ती ताश से रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकडे ।   जिनके फड से आरोपियो के द्वारा दाव पर लगाये गये 09 नग एंड्राईड मोबाईल एवं 52 पत्ती तास 7,450 रूपये नगदी रकम को जप्त कर सभी आरोपियों को धारा 112 बीएनएस एवं 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।   उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भारत सिंह मरकाम, प्र आर जयपाल सिंह बंजारे आरक्षक प्रकाश जगत, रामचंद्र उईके, लक्ष्मण चंद्रा, शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव, आकाश मिश्रा, नितिश कुमार का सराहनीय योगदान है। गिरफ्तार आरोपी का नाम 01 शेख शफर पिता शेख स्माईल उम्र 37 वर्ष साकिन लुतरा, थाना सीपत । 02 शेख अफजल पिता शेख अहमद उम्र 42 साल साकिन ग्राम झलमला, थाना सीपत । 03 रवि बरानी पिता प्रितम बरानी उम्र 35 वर्ष साकिन जबड़ा पारा, सरकंडा, थाना सरकंडा, बिलासपुर 04 अमन साहू पिता राजाराम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर । 05 विष्णु लोधी पिता जय सिंह लोधी उम्र 52 वर्ष साकिन मोपका, थाना सरकंडा, बिलासपुर । 06 संदीप यादव पिता रामअवध यादव उम्र 19 वर्ष साकिन जबड़ापारा, सरकंडा थाना सरकंडा । 07 दीपक साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 30 वर्ष साकिन जबड़ापारा, थाना सरकंडा, बिलासपुर । 08 रमेश आर्मो पिता मान सिंह आर्मो उम्र 25 वर्ष साकिन लुतरा थाना सीपत, बिलासपुर । जप्ती मशरूका 1. 09 नग मोबाईल फोन 2. 52 पत्ती तास 3. नगदी रकम 7450 रूपये

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन