Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: गांजा बेचने वाले आरोपीयां को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है जिसके परिप्रेक्ष्य में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा प्रभारी टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में थाना कोटा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब/गांजा/नशाखोरी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 26.02.2024 के शाम को थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम लखोदना मोड में स्कूटी में अवैध रूप से गांजा रखकर बेचा जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर लखोदना मोड के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां श्रीमती सुदामा केंवट के कब्जे से 02 कि.ग्रा. गांजा कीमती ₹20000 तथा 01 एक्टिवा क्रमांक CG 10 BP 0301 कीमती 50000 जुमला कीमती ₹70000 जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपीयां के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाए जाने पर विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग, उ.नि. ओंकारधर दीवान, आरक्षक भोप साहू, संतोष श्रीवास, जलेश्वर साहू म.आर. पूर्णिमा सिदार का सराहनीय योगदान है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन