Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना, सायन रेलवे स्टेशन पर महिला को लगा धक्का तो पति के साथ मिलकर शख्स को बेरहमी से पीटा, पटरी पर गिरने से कटकर मौत:

मुंबई के सायन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सायन रेलवे स्टेशन पर एक महिला को एक यात्री से धक्का लग गया. जिससे नाराज होकर महिला और उसका पति उस यात्री को पीटने लगी. जिससे यात्री ट्रेन के ट्रेक पर आ गिरा. इस बीच पटरी पर आ रही ट्रेन ने उसे कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. मामले में दादर रेलवे पुलिस ने पहले आकस्मित मौत का मामला दर्ज किया था. लेकिन रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी देखने के बाद दंपति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है. घटना 13 अगस्त रविवार की रात की है. मृतक युवक का नाम दिनेश राठोड. वह नवी मुंबई के घनसोली गांव का रहने वाला है. वह बेस्ट (BEST) में नौकरी करता था. वहीं आरोपी दंपति में पति का नाम अविनाश माने तो महिला का नाम शीतल अविनाश माने है. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जहां से पति-पत्नी को जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी दंपति किल्हापुर के रहने वाले हैं. वे मुंबई किसी काम या घूमने के लिए आये थे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन