Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: सिविल लाईन पुलिस द्वारा 02 प्रकरणों में चोरी करने वाले 02 चोर को किया गिरफ्तार। दोनों चोरों के कब्जे से एक एक्टिवा वाहन के साथ चोरी गए सामानों को किया गया बरामद।

विवरण इस प्रकार है कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा चोरों को पकड़ने हेतु अलग अलग टीम बनाने निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना सिविल लाईन में दर्ज अपराध क्रमांक 1018/2023 धारा 457 380 भादवि एवं अपराध कमांक 1020 / 2023 धारा 457 380 भादवि के प्रकरणों में चोरी गई सामानो के साथ एक एक्टिवा वाहन को आरोपी रूपेश कश्यप एवं विकास चतुर्वेदानी के द्वारा चोरी कर बिक्री करने के फिराक में थे की सिविल लाइन पुलिस की सतत निगरानी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से चोरी गए सामानों के साथ एक एक्टिवा को बरामद किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया *प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक आदित्य ठाकुर, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन