Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: रात्रि में पावरप्लांट के अंदर जबरदस्ती घुसकर संचालित प्लांट की बिजली बन्द कर मजदूरों एवम कर्मचारियों को डरा धमकाकर प्लांट को बंद कर देने वाले ग्राम पाराघाट के सरपंच प्रदीप सोनी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी विवेक खेमका डायरेक्टर राशि स्टील पावर प्लांट के द्वारा दिनांक 07.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.10.23 की रात्रि को प्रदीप सोनी ग्राम सरपंच पाराघाट अपने एक अन्य साथी के साथ रात्रि करीब 01 बजे पाराघाट स्थित राशि स्टील पावर प्लांट के अंदर जबरदस्ती घुसकर वहां रात्रि पाली में काम कर रहे कर्मचारी एवं मजदूरों को गाली गलौच कर काम बंद करने की धमकी देते हुए पावर प्लांट की बिजली सप्लाई को अचानक से काट कर प्लांट को जबरदस्ती बन्द कर दिया जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों एवं मजदूरों का जीवन संकट में आ गया साथ ही बिजली कनेक्शन को अचानक से काट दिए जाने से प्लांट के अचानक से बन्द होने से उत्पादन भी ठप हो गया जिससे कंपनी को 40-50 लाख रुपये का नुकसान होना बताये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस उप अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उदयन बाहेर के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में आरोपी सरपंच ग्राम पारा घाट प्रदीप सोनी पिता दुर्गा प्रसाद सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी पारा घाट को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी को विधिवत दिनांक 26.10.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी चंद्रपाल साहू अभी फरार है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन