Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई।

सक्ती( न्यूज़ उड़ान)कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर श्री नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में आज *दिनांक 21/1/25* को *वार्ड नंबर 3 बस्ती बाराद्वार थाना बाराद्वार* निवासी *केशव सोनवानी पिता देवारी लाल* के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर ग्राहकों को महुआ शराब बेचने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई ।   जांच में केशव सोनवानी के रिहायशी घर के पहले कमरे में *छत की पट* में छिपा कर रखा 2 नग जरीकेन में भरा 10 लीटर और‌ कमरे में रखा एक जरीकेन में ग्राहकों को बेचने के लिए रखा 2 लीटर महुआ शराब कुल *12 लीटर महुआ शराब* और प्लास्टिक पाउच में शराब को पैक कर बेचने में प्रयुक्त प्लास्टिक पन्नी भी बरामद की गई।   आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 34 (1) क 34(2) 59* के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।   उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त - सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त जैजैपुर घनश्याम प्रधान,आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, गोपाल डनसेना आबकारी स्टाफ बसंती, और कमलेश यादव,परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा. * आबकारी वृत्त - *सक्ती* * कुल कायम प्रकरण - *01* * कुल जप्त मात्रा - *12 लीटर महुआ शराब* * धारा - *34(1)(क), 34(2) , 59(क)* *गिरफ्तार आरोपी*- *1*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन