Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: थाना कोटा पुलिस द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत आबकारी एक्ट के तहत‌् की गई कार्रवाही

बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है।   निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 11.01.2024 को थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग को सूचना मिला की सूदनपारा कोटा में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है।   सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ सुदनपारा कोटा में रेड कार्यवाही किया गया।जहां आरोपीयां रजनी मरकाम पति बहोरिक मरकाम साकिन सुदनपारा कोटा के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब तथा राजा मरावी पिता सजनू मरावी साकिन सूदनपारा कोटा के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब दोनों आरोपीयों के कब्जे से कुल 24 लीटर महुआ शराब जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग,स.उ.नि. ओमकार बंजारे, राजकुमार प्रसाद, प्रधान आर. नीलाकर सेठ, आरक्षक भोप साहू, संजय कश्यप, संजय श्याम, रवि राजपूत, गुलशन यादव, म.आर. पूर्णिमा सिदार का सराहनीय योगदान है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन