: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, Dec 9, 2023
बिलासपुर ,(न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में कोटा पुलिस ने किया घटना के 24 घंटे के अंदर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तारविवरण - दिनांक 07.12.2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 7 साल को गांव का ही विकास कुमार उर्फ गोरे पोर्ते पिता श्याम आश्रय पोर्ते उम्र 30 साल के द्वारा दिनांक 07.12.2023 के 12:20 बजे खाई दूंगा कहकर अपने घर ले गया और मेरी लड़की के साथ अश्लील हरकत किया।प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान अपराध धारा सबूत के आधार पर आरोपी विकास कुमार उर्फ गोरे पोर्ते को दिनांक 08.12.2023 के 22.00 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग, स.उ.नि. मेलाराम कठौतिया, आरक्षक असीम भारद्वाज का सराहनीय योगदान है।
: सगे साढू भाई ने की हत्या, बहन के साथ अवैध संबंध बना हत्या का कारण
Sat, Dec 9, 2023
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )विवरण मृतक कुंदन डोम का आरोपी राजा डोम की बहन के साथ अवैध संबंध था इसके बारे में आरोपी द्वारा मृतक को कई बार समझाइए दी गई थी परंतु वह नहीं माना कल रात्रि में भी मृतक कुंदन डोम को आरोपी अपनी बहन के घर में देख लिया इसी बात से नाराज होकर आरोपी राजा डोम द्वारा मृतक कुंदन डम की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर सकरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया शव पंचनामा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
: युवती से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, Dec 8, 2023
बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) घटना का विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थियां ने रिपोर्ट कराया कि दिनांक 10.11.2023 के अपने घर के मोहल्ले खुद बोर में पानी भरने गई थी पानी भरकर वापस घर लौट रही थी तभी गांव के चंद्रकांत साहु रोक कर हाथ पकड़ कर इज्जत लेने के नियत से छेड़खानी करने लगा प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना पचपेडी मे अपराध धारा 354,506 भादवि का अपराध. पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार परआरोपी चन्द्रकांत साहू को मोपका बिलासपुर से दबिश देकर पकड़ा गया।आज दिनांक 07.12.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय,उ.नि पिल्लु राम मंडावी, आरक्षक प्रीतम मरावी, किशन राय का विशेष योगदान रहा।