कोरबा : रोटरी क्लब ऑफ कोरबा – स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।
Sun, Dec 7, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) देवपहरी रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा आज देवपहरी में “स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम” का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी, सचिव रोटेरियन संतोष जैन, रोटेरियन संजय बुधिया, रोटेरियन पारस जैन, रोटेरियन प्रशांत मुरारका, रोटेरियन ऋषभ केशरवानी, रोटेरियन विनोद जलान, रोटेरियन तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन निकेश अग्रवाल रोटेरियन अखिलेश शर्मा, बी के धर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के बच्चों द्वारा अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुई। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बच्चों ने आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभा में आनंद का संचार किया।
विभिन्न गीतों और प्रस्तुतियों ने सभी सदस्यों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के अंतर्गत रोटरी क्लब द्वारा बच्चों को स्कूल बैग, कपड़े, डायरी, पेंसिल, जूते एवं अन्य अध्ययन सामग्री उपहार स्वरूप वितरित की गई।
क्लब का यह प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने और उनके शैक्षणिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में ऐसे सार्थक कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।
कोरबा : हत्या के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Sun, Dec 7, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) दिनांक 05.12.2025 को सीतामणी कोरबा के चंदेला हॉटल में एक महिला की लाश मिली थी जो दिनांक 04.12.2025 को राकेश मानिकपुरी नामक व्यक्ति के साथ हॉटल में आकर किराये पर कमरा बुक किये थे जिन्हे कमरा नंबर-207 दिया गया था।
जो दिनांक 05.12.2025 के सुबह 11.00 बजे तक कमरा बंद होने पर चेक करने पर खिडकी से पैर दिखाई दिया जिसका कमरा खोलकर ,चेक करने पर महिला मृत अवस्था में पड़ी थी।
परिजनों को बुलवाकर फोरेंसिक टीम के द्वारा परीक्षण कर शव का मर्ग इंटीमेशन लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया था।
मृतिका के चाचा शिवा दास पिता भीखम दास महंत उम्र 29 साल साकिन मरकाडीह चौकी नैला थाना जांजगीर हा०मु० ढोढीपारा सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला-कोरबा के । द्वारा थाना कोतवाली कोरबा में लिखित रिपोर्ट किये जाने पर कि राकेश मानिकपुरी मरकाडीह का रहने वाला है के खिलाफ थाना में हत्या का प्रकरण कमांक 875/2025 धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था होटल के कमरा में रूके थे।
जिनकी किसी बात पर लड़ाई झगड़ा होने से राकेश मानिकपुरी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दिया था जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान संदेही आरोपी राकेश मानिकपुरी को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के कुशल मार्ग निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा गया तथा पूछताछ किये जाने पर बताया कि दिनांक 04.12.2025 को मृतिका को लेकर चंदेला हॉटल सीतामणी कोरबा आया और रूम किराया लेकर रुके थे।
महिला द्वारा शादी के लिए दबाव डालने पर नाराज होकर हत्या करना बताया।
प्रकरण में आरोपी में आरोपी को माननीय न्यायालय में ज्यूडिसियल रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया गया।
हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली के उपनिरी० महासिंह धुर्वे, उप निरी० शारदा वर्मा, सउनि राम कुमार उईके, आर. 685 चन्द्रकांत गुप्ता एवं सायबर सेल के आर. आलोक टोप्पो, आर. श्याम सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नाम आरोपी-01. राकेश कुमार मानिकपुरी पिता स्व. प्रकाश दास उम्र 25 साल साकिन मरकाडीह थाना नैला जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
कोरबा : बालको में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन।
Sun, Dec 7, 2025
बालकोनगर (न्यूज उड़ान ) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने डिप्टी डायरेक्टर, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी, कोरबा श्री विजय सिंह पोटाई के दिशा-निर्देश में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया।
यह मॉक ड्रिल आपातकालीन सहयोगी संस्थान की सहभागिता से आयोजित की गई, जिसमें 7 उद्योगों के 27 प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मॉक ड्रिल में कोरबा के विभिन्न औद्योगिक संस्थान, पावर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड), एचटीपीएस कोरबा वेस्ट, माइंस रेस्क्यू स्टेशन एवं फायर सर्विसेस एसईसीएल कुसमुंडा एरिया, एनटीपीसी कोरबा, डीएसपीएम टीपीएस कोरबा ईस्ट, आईओसीएल कोरबा टर्मिनल एवं आईओसीएल कुसमुंडा शामिल थे।
बालको के सीओओ (पावर) श्री मंतोष सिन्हा ने डिप्टी डायरेक्टर का स्वागत किया।
मॉक ड्रिल से पूर्व घटना और आपातकालीन योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
बालको के प्रमुख एचएसई एडं एस श्री बी. शिवकुमार द्वारा प्लांट सेफ्टी, रोड सेफ्टी, फायर जागरूकता एवं मॉक ड्रिल क्षेत्र से संबंधित संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई।
1200 मेगावाट पॉवर प्लांट में अग्निकांड की आपात स्थिति पर मॉक ड्रिल की गई, जिसमें एक संभावित औद्योगिक दुर्घटना का अनुकरण किया गया।
इसके माध्यम से सभी सहभागियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया की वास्तविक प्रक्रिया का अनुभव किया। जिसमें प्रतीकात्मक रूप से घायल एक व्यक्ति को बचाव राहत प्रदान की गई।
मौके पर सिक्योरिटी, फायर ब्रिगेड, सेफ्टी, एंबुलेंस एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य, रेस्क्यू टीम और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही।
साथ ही फायर ब्रिगेड एवं आपात संसाधनों में 2 फोम टाइप फायर टेंडर, फायर हाइड्रेंट सिस्टम, वॉटर स्प्रिंकलर (डेल्यूज सिस्टम), 2 रेस्क्यू टीमें, 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं फैक्ट्री मेडिकल अधिकारी तैनात किए गए। सुरक्षा टीम द्वारा क्षेत्र को पूरी तरह घेराबंद किया गया।
‘ऑल क्लियर’ सिग्नल के पश्चात सभी आपात टीमों द्वारा घटना, अपनी भूमिका एवं हेडकाउंट वेरिफिकेशन पर विस्तृत डी-ब्रीफिंग की गई।
यह प्रक्रिया डिप्टी डायरेक्टर तथा बालको के श्री मंतोष सिन्हा (वर्क इंसिडेंट कंट्रोलर), श्री बी. शिवकुमार (चीफ एचएसई एंड एस) श्री भारतेन्दु पांडे (सीएसओ) एवं बिजनेस पार्टनर लीडर्स की उपस्थिति में संपन्न हुई।
डिप्टी डायरेक्टर आई एच एंड एस श्री विजय सिंह पोटाई ने बालको द्वारा संयंत्र में सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति में सभी कर्मचारियों को जागरूक और सतर्क रहना चाहिए।
विशेष रूप से उन्होंने कंपनी की ट्रैफिक मैनेजमेंट, वाहनों में डैश कैमरा, शॉप फ्लोर पर डिजिटल ज़ेब्रा क्रॉसिंग, मजबूत सुरक्षा प्रक्रियाएँ, मॉक ड्रिल के दौरान प्रभावी हैंड साइन एज, उचित संचार प्रोटोकॉल एवं उत्कृष्ट टीम मैनेजमेंट की प्रशंसा की।
मॉक ड्रिल के उपरांत सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी आपातकालीन सहयोगी संस्थान के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट किए गए। यह मॉक ड्रिल बालको की सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। नियमित अभ्यास, आधुनिक उपकरण और बेहतर समन्वय के माध्यम से बालको हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहता है।
यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।