Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

बिलासपुर : यातायात पुलिस बिलासपुर की नंबर प्लेट छुपा कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई।

यातायात पुलिस बिलासपुर की नंबर प्लेट छुपा कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई।

724 वाहन चालकों पर अभियान चला कर की गई कार्यवाही।

724000 चालान शुल्क एवं कई में की गई अपराधिक प्रकर दर्ज।

नम्बर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही रहेगी जारी।

नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ नहीं करने हेतु समस्त वाहन चालकों एवं नागरिकों से की गई यातायात पुलिस द्वारा अपील।

बिलासपुर( दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कठोर एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा नागरिकों को सतत रूप से सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयाम पर दुर्घटना से बचाव हेतु लगातार व्यापक रूप से समझाइश भी दिया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अभियान चला कर "बिना हेलमेट धारण" कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं शहर में "मोडिफाइड साइलेंसर" के माध्यम से तीव्र, कर्कश एवं कानफोडू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की गई है तथा बार-बार नंबर प्लेट को छुपा कर वाहन नहीं चलने हेतु वाहन चालकों एवं नागरिकों को समझाइस दिए जाने के बावजूद भी कई वाहन चालकों के द्वारा इस तरीके का नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करना एवं नंबर प्लेट के ऊपर पेपर, टेप, मैग्नेट, पेंट, कपड़ा, पन्नी, नंबर प्लेट को मोड़कर नंबर को छुपाना तथा कई अन्य प्रकार के चालान से बचने हेतु प्रयास करने वाले वाहन चालकों पर पुनः अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

इसके लिए यातायात के सभी टैंगो एवं यातायात के सभी पॉइंट पर तैनात बल को आवश्यक ब्रीफिंग किया गया है कि सभी पॉइंट पर नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाले एवं नंबर प्लेट को छुपा कर चलाने वाले वाहन चालकों पर पैनी नजर रखी जाए एवं कहीं पर भी बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते पाए जाने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर में तैनात समस्त यातायात एवं स्थानीय थाने के बल को प्रदान की जावे ताकि शहर में चलने वाले ऐसे वाहन चालकों को वाहन के रफ्तार के आधार पर तात्कालिक नहीं रोक पाने की स्थिति में अन्य चौक- चौराहा या यातायात प्वाइंट पर रोकी जा सके इसके लिए यातायात पुलिस सघन चेकिंग अभियान भी कर रही है ताकि ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

ज्ञातव्य हो कि नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर वाहन चलाने वाले वाहन चालक न सिर्फ चालान से बचने के लिए ऐसा कृत्य करते हैं अपितु कई बार ऐसे वाहन चालक गंभीर संदिग्ध व्यक्ति के रूप में भी होते हैं जिनके द्वारा कई प्रकार के अवैध गतिविधियों को घटित करने के संभावना से इनकार नहीं की जा सकती।

कई बार इस तरीके के वाहन चालकों के द्वारा कई गंभीर आपराधिक प्रकरणों को भी देश के विभिन्न क्षेत्रों में अंजाम दी गई है अतः बिलासपुर यातायात पुलिस के द्वारा ऐसे आचरण करने वाले वाहन चालकों पर सतत निगरानी रखते हुए उन पर प्रभावी और सख्त कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा अब तक 724 वाहन चालकों पर नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने एवं नंबर प्लेट में कागज, मैग्नेट, स्टीकर, कपड़ा, पॉलीथिन आदि के माध्यम से नंबर प्लेट को छुपा कर चलाने वाले वाहन चालकों पर शासन नियमानुसार विधिसंगत कार्यवाही कर 7 लाख 24 हजार चालान शुल्क जारी की गई है एवं अनेक प्रकरणों को माननीय न्यायालय पेश कर कठोर आर्थिक दंड से दंडित भी कराई गई है साथ ही कई प्रकरणों में स्थानीय पुलिस के माध्यम से आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए ऐसे प्रकरणों में आरोपी वाहन चालक को जेल भी दाखिल कराई गई है।

अतः समस्त वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि नंबर प्लेट में किसी भी तरीके का छेड़छाड़ करना एवं नंबर प्लेट को किसी भी साधनों से छुपा कर वाहन चलाना संदिग्ध आचरण को व्यक्त करता है अतः वाहन चलाते समय सदैव स्पष्ट नंबर प्लेट विधि मान्य तरीके से अपने वाहनों में लगवाने ताकि पुलिस और प्रशासन को किसी भी तरीके के आपके वाहन के नंबर प्लेट को देखकर संदिग्ध आचरण का शंका ना हो।

और किसी भी तरीके का चालानी कार्यवाही एवं न्यायिक प्रक्रियाओं का सामना किसी भी वाहन चालकों को नंबर प्लेट को छुपाने के कारण ना करना पड़े।

विदित हो कि कई इस तरीके के मामले में चोरी के वाहन को टेप चिपका कर चलाने की वारदात के कारण आरोपी वाहन चालक को गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत जेल की सलाखों के पीछे भी सजा काटनी पड़ी है अतः वाहन चलाते समय अपने कागजात एवं वाहनों के संबंध में समस्त जरूरी प्रक्रियाओं को पूर्ण करके रखें ताकि कहीं पर भी किसी भी तरीके के जांच के दौरान किसी भी तरीके का परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन