Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : वूशु मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को मिल रहा राज्य सरकार का पूरा प्रोत्साहन, युवा वूशु खेल में बनाएं उज्ज्वल भविष्य: हितानंद अ

वूशु मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को मिल रहा राज्य सरकार का पूरा प्रोत्साहन, युवा वूशु खेल में बनाएं उज्ज्वल भविष्य: हितानंद अग्रवाल

शासकीय नौकरी और राज्य खेल अलंकरण मिलने पर कोरबा जिला वूशु संघ के अध्यक्ष ने जताया सरकार का आभार, जिले के युवाओं से खेल से जुड़ने की अपील की।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा जिला वूशु संघ के अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा वूशु मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को दिए जा रहे निरंतर प्रोत्साहन और सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वूशु मार्शल आर्ट के 10 खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी प्रदान की गई है, जो खेल और खिलाड़ियों के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।

श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित भव्य राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान: वूशु के खिलाड़ियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

खेल पुरस्कार: राज्य स्तरीय अलंकरण में वूशु के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल शिखर सम्मान, खेल गौरव सम्मान और खेल अंकुर पुरस्कारों से अलंकृत किया गया।

"वूशु मार्शल आर्ट्स में अपार संभावनाएं और सरकारी सुविधाएं"

कोरबा जिला वूशु संघ के अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि वूशु एक अति उत्कृष्ट और आधुनिक मार्शल आर्ट खेल है, जिसमें भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रशिक्षण, खेल सामग्री तथा अन्य सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।

कोरबा के युवाओं से खेल में भाग लेने की अपील

श्री अग्रवाल ने कोरबा जिले के सभी सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में वूशु मार्शल आर्ट खेल से जुड़ें और नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि लगन और कड़ी मेहनत से खेलकर युवा न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि कोरबा जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और पूरे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकते हैं।

"हर गांव-बस्ती से तराशी जाएंगी खेल प्रतिभाएं" - सचिव सियाराम बंजारे

संघ के नवनिर्वाचित सचिव श्री सियाराम बंजारे जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ वूशु संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हर वर्ष प्रदेश भर से लगभग 700 से 800सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका

खिलाड़ी भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे वूशु खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर

की प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट और शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कोरबा जिला वूशु संघ ने यह संकल्प लिया है कि शहर के साथ-साथ जिले के ग्रामीण अंचलों, गांवों और बस्तियों तक पहुंचकर प्रतिभावान बालक-बालिकाओं की पहचान

की जाएगी और उन्हें सही प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व

अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन