Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार। चलते रास्ते में युवती से मारपीट कर मोबाइल लूटकर हुआ

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार।

चलते रास्ते में युवती से मारपीट कर मोबाइल लूटकर हुआ था फरार।

सीसीटीवी फुटेज एवं लगातार पतासाजी से आरोपी तक पहुंची पुलिस।

लूटा गया Realme मोबाइल बरामद।

कोरबा पुलिस की कार्रवाई।

दिनांक 30.03.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे प्रार्थिया पूनम राय, उम्र 24 वर्ष, निवासी बालाजी विहार स्कूल के पास, पम्प हाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी, बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थी।रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक ने प्रार्थिया का हाथ पकड़कर उसके साथ मारपीट की तथा उसका Realme कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत करीब ₹15,000/- छीनकर फरार हो गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 274/2026, धारा 304(2), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान*।

विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार पतासाजी के आधार पर आरोपी की पहचान रामा सोरी, पिता बंशी सोरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी जैन मंदिर के पीछे, बुधवार बाजार के पास, कोरबा के रूप में हुई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार।

दिनांक 09.08.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी रामा सोरी को बुधवार रेलवे किनारे बस्ती, चौकी सीएसईबी क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थिया के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से Realme कंपनी का मोबाइल फोन, मॉडल RMX 3944, कीमत करीब ₹15,000/- बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।विवेचना में अपराध की प्रकृति के आधार पर प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी को दिनांक 09.08.2026 को 13:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय भूमिका।

आरोपी की गिरफ्तारी एवं लूटे गए मोबाइल की बरामदगी में पुलिस अधीक्षक कोरबा श सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रमोद पटेल, प्र.आर. 286 गोविन्द सिंह एवं आर. 689 रितेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन