Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : बालकों में धर्मांतरण को लेकर बवाल हिंदू संगठन और मसीह समाज

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगड़ा न्यू शांति नगर बस्ती में शनिवार को धर्मांतरण के मुद्दे पर तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि एक निजी मकान में मसीह समाज की बैठक चल रही थी, इसी दौरान धर्मांतरण की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुँच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और लात-घूंसे चलने की नौबत आ गई।सूत्रों के अनुसार हिंदू संगठनों का आरोप है कि बैठक के दौरान सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक को थप्पड़ मारे जाने के बाद स्थिति और बिगड़ गई।वार्ड 17 के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो संजय मसीह नामक व्यक्ति ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुँची और बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित किया। सभी मसीह समाज के लोगों को पुलिस सुरक्षा में वहां से हटाया गया। पार्षद श्रीवास ने मामले की लिखित शिकायत बालको थाना में दर्ज कराई है।वहीं दूसरी ओर मसीह समाज ने भी कुछ घंटे बाद परसाभाटा क्षेत्र में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पास्टर पीटर ने बताया कि वे क्रिसमस की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे थे, तभी कुछ लोग आए और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसी दौरान मारपीट की घटना हुई।कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि बालको क्षेत्र में विवाद की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन