Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा। सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव प्रातः 8.30 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ से कार द्वारा जिला कार्यालय, कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

वे प्रातः 11 बजे कोरबा पहुंचेंगे तथा प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे से 1.15 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक एनटीपीसी गेस्ट हाउस, जमनीपाली में आरक्षित समय में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस, जमनीपाली से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन