Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : सतर्क कोरबा" अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात थाना, कोरबा द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 11 नाबालिग वाहन चालक मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान 11 नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹22,000 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।

साथ ही उनके अभिभावकों को सख्त समझाइश दी गई कि भविष्य में नाबालिगों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन न चलाने दें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

कोरबा पुलिस ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण भी है। ऐसे मामलों में जागरूकता के साथ-साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

"सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

सड़क सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन