Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : सतर्क कोरबा" अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज यातायात थाना, कोरबा द्वारा निर्मला इंग्लिश स्कूल, पुलिस लाइन, कोरबा एवं निर्मला स्कूल, कोसाबाड़ी में विशेष यातायात एवं सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीएसपी सुश्री ज्योत्सना चौधरी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल अथवा अन्य मोटर वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता एवं परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाना, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कोरबा पुलिस द्वारा संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के माध्यम से जिले में सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन