Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब। बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक पूरे उत्साह और जुनून के साथ शामिल हुए। बारिश की तेज बौछारें भी देशभक्ति के जज्बे को नहीं डिगा सकीं।

यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी से हुआ, जिसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रेणुका राठिया, रुक्मणी नायर, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, संभाग प्रभारी दुर्ग नरेंद्र देवांगन व पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी ने तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली निकाली, जो सीएसईबी चौक पहुंची।

इसके बाद सीएसईबी चौक से घंटाघर तक हाथों में तिरंगा लेकर भव्य पदयात्रा निकाली गई, जहां वंदे मातरम के साथ विशाल तिरंगा रैली का समापन हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग में तिरंगे की शान और देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से कोरबा शहर गूंज उठा। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लिए लोग लगातार यात्रा में आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह नागरिकों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

यहां उपस्थित भाजपाइयो और आमजनो ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला जनआंदोलन है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।

भारी बारिश के बावजूद जिस तरह कोरबा के नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे हैं, वह उनकी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक तिरंगे की शान पहुंचाना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और मजबूत करना है।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

बारिश बरसती रही, तिरंगा लहराता रहा और कोरबा की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का कारवां बढ़ता रहा—तिरंगा यात्रा ने शहर में देशप्रेम की नई ऊर्जा भर दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन