Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिला कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत रात्रि गश्त को सुदृढ़ करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में रात्रि के दौरान बिना उचित कारण के घूमने वाले एवं पुलिस पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 128 के तहत पिछले 15 दिन में कुल 170 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य।

रात्रि में होने वाले चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण।

संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना।

आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

पुलिस की अपील।

कोरबा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि—

✔️ रात्रि में अनावश्यक रूप से बाहर न घूमें

✔️ आवश्यक होने पर अपने पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखें

✔️ पुलिस जांच के दौरान सहयोग करें

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्यवाही।

जिला पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा का वातावरण और अधिक मजबूत हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन