Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, 61 वारंटों की सफल तामिली । लंबे समय से फरार वारंटी आरोपियों पर कसा शिकंजा।

कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में दिनांक 18 जनवरी 2026 को जिलेभर में स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष एवं सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर योजनाबद्ध दबिश दी गई।

स्थानीय मुखबिर तंत्र, बीट सिस्टम एवं तकनीकी सूचनाओं के प्रभावी उपयोग से लंबे समय से फरार एवं न्यायालय में अनुपस्थित वारंटी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान की सतत मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर द्वारा की गई तथा नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कुल 42 गिरफ्तारी वारंट एवं 19 स्थाई वारंट सहित कुल 61 वारंटों की तामिली की गई।

सभी वारंटी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कोरबा पुलिस यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन