Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत "जोश" टीम का शुभारंभ।

अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

कोतवाली पुलिस की वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई। असामाजिक तत्वों एवं वारंटीयो के विरुद्ध लगातार कार

घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।

दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए। संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश।

कोरबा : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम का शक्ति प्रदर्शन — पदाधिकारियों का उमड़ा सैलाब, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति

कोरबा (न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा जिला कार्यालय में भव्य आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिससे संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है और पिछड़ा वर्ग मोर्चा हमेशा से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन का विस्तार और मजबूती संभव है।

रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार होता है।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेगा।

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामेश्वर सोनी द्वारा किया गया तथा अंत में जिला महामंत्री अजय कुमार चंद्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन