Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

आदतन बदमाश मार्शल यादव और साथी सुनील सारथी गिरफ्तार, तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का हुआ खुलासा

रायगढ़ ( दैनिक न्यूज़ उड़ान )। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी की गई 4 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जूटमिल क्षेत्र से करीब एक-दो माह पूर्व चोरी की गई HF Deluxe और Dream Yuga मोटरसाइकिल की चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों को पूर्व में अलग-अलग स्थानों से लावारिस हालत में बरामद किया जा चुका था।

आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना जूटमिल के तीन अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पूछताछ के दौरान आरोपी मार्शल यादव ने चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी कई स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है। पुलिस इन वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी मार्शल यादव आदतन बदमाश है, कई बार पुलिस उसे बाइक चोरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, पिछले माह ही चक्रधरनगर पुलिस द्वारा उसे छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।

गिरफ्तार आरोपी

1. मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिट्ठुमुड़ा, गांधी नगर, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

2. सुनील सारथी उर्फ चद्दर पिता रामलाल सारथी, उम्र 34 वर्ष, निवासी भजनडीपा, नगर निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन