Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम के तहत कोरबा प्रेस क्लब पहुंचीं।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान कोरबा में रेल सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।

सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा में रेल सुविधाओं के विस्तार की लंबे समय से मांग की जा रही है।

क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप रेल सुविधाओं का विस्तार होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यदि रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो पटरी पर बैठकर आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोरबा एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और खनन क्षेत्र है, इसके बावजूद यहां के यात्रियों को पर्याप्त रेल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

नई ट्रेनों के संचालन, रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार आवाज उठाई जाती रही है।

साथ ही ट्रेन की लेट लतीफी को लेकर भी उन्होंने कहा कि रेल मंत्री का प्रवास जल्द ही छत्तीसगढ़ में होने वाला है उनसे मिलकर क्षेत्र की रेल समस्याओं और उनके विस्तार के साथ ही ट्रेनों की लेट लतीफे को लेकर भी चर्चा की जाएगी अगर चर्चा सार्थक नहीं रहा तो रेल आंदोलन किया जाएगा।

प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम के दौरान सांसद ने पत्रकारों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी और कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन