Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप आज।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 04 फरवरी को किया जा रहा है।

प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से 02 नियोजक -.वेदांता स्किल स्कूल लर्नेट स्कील लिमिटेड बालको कोरबा और परिश्रम रिसोर्स प्राईवेट लिमिटेड गुरूग्राम, हरियाणा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है - फिटर - 30 पद, होटल मैनेजमेंट - 30 पद, वेल्डर - 30 पद, मोबाईल रिपेयरिंग - 30 पद, मीटर इंस्टालर 300 पद शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई (सभी ट्रेड) एवं नॉन आई.टी.आई. शामिल है।

आयुसीमा- 18-40 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये - 15,000 से 18,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।

उक्त रिक्त पद छत्तीसगढ़ के लिए है।

इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय का दूरभाष नं. - 07759-222069 में संपर्क कर सकते है एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप-https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन