Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित। मंगलवार को 224.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी, अब तक कुल 3

कोरबा( न्यूज उड़ान )

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है।

जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा।

जिला खाद्य अधिकारी श्री जी एस कंवर ने बताया कि मंगलवार 18 नवम्बर को जिले में किसानों से कुल 224.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

उन्होंने बताया कि आज कोरबा के भैंसमा खरीदी केंद्र में 65.60 क्विंटल, करतला ब्लॉक के रामपुर में 100 क्विंटल, पाली के उतरदा सहकारी समिति में 58.80 क्विंटल धान खरीदी की गई है।

श्री कंवर ने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन से अब तक जिले में किसानों से कुल 321.60 क्विंटल धान का विक्रय हुआ है।

समितियों में आज हुई खरीदी में किसान सुबह से ही धान खरीदी केन्द्रों में पहुँच गए थे। उपार्जन केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

धान का नाप-तौल कर धान खरीदी की कार्यवाही की गई। धान विक्रय हेतु आए किसानो में अपने उपज की समर्थन मूल्य में बिक्री होने पर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।

धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री हेतु पहुँचने वाले किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक इत्यादि के अलावा शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन