Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : कोरबा के भैंसमा व करतला के रामपुर उपार्जन केंद्र में आज धान खरीदी का हुआ शुभारंभ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्

कोरबा( न्यूज उड़ान)

पूरे राज्य सहित कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया है।

इसी कड़ी में आज कोरबा ब्लॉक के भैंसमा, करतला ब्लॉक के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा धान विक्रय के लिए आए किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया साथ ही तौल मशीन एवं अन्य उपरकणो की पूजा अर्चना कर विधिवत शुरुआत की गई।

समिति में कृषको ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी हैं।

ऑनलाइन टोकन प्रणाली से धान विक्रय सरल और समयबद्ध हो गया है। सभी कृषकों ने किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

इस दौरान क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, तहसीलदार, खरीदी प्रभारी, सहकारिता निरीक्षक, खरीदी केंद्र नोडल और शाखा प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन