Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

सक्ती : आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

सक्ती (न्यूज उड़ान) महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र देवरमाल क्रमांक-01 में आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त होने के कारण नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को 30 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक वेबसाइट https//aww.e-Bharti.in पोर्टल पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों की फाइल अपलोड करते हुए आवेदन कर सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

साथ ही आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेजों की फाइल अपलोड नहीं किए जाने की स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, सक्ती (रीपा भवन, लवसरा रोड, जेठा), जिला सक्ती से संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन