Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

जम्मू/राजौरी : बिजली विभाग की लापरवाही, हाइवोल्टेज करंट लगने से पूर्व सैनिक की गई।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

जिला राजौरी के अंतर्गत गांव चकजरलां (बगनोटी) में उस समय दर्दनाक हादसा घटित हुआ जब पूर्व सैनिक अब्दुल रशीद पुत्र मीर हुसैन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

गांवों बालों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से घटना पेश आई है।

वहीं इस संबंध में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मृतक अब्दुल रशीद अपने खेत में गया था, जहां इसी दौरान वह बिजली के खंभे से जुड़े एक तार के संपर्क में आ गया, जिसमें हाई-वोल्टेज करंट लगने से पूर्व सैनिक जमीन पर गिर पड़ा।

बिजली का करंट इतना ज्यादा था कि मृतक की दोनों टांगे अलग अलग होकर धू-धू जल रही थी। घटना की सुचना मिलते ही और परिजनों सहित गांवों में चीख पुकार मच गई।

गांव के निवासी मोहम्मद फारूक ने बताया बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही जानी नुकसान हुआ है। बिजली की हाइवोल्टेज लाइन पेड़ व जमीन को छू रही थी जिसके चलते करंट फैला हुआ था।

उन्होंने कहा करंट लगने से अब्दुल रशीद का पूरा शरीर झुलस गया था, टांगे अलग अलग हो गई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि इलाके में ढीले और खुले तारों की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।

परिवार ने सरकार से न्याय की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन व सरकार से अनुरोध करते हैं कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि जीवन-यापन जारी रह सके।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन