Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा (छ.ग.) में दिनांक 25 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान क

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा (छ.ग.) में दिनांक 25 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत् पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शीर्षक 'लैंगिक समावेशन एवं समानता पहल' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को लैंगिक संवेदनशीलता समान अवसर एवं समावेशी शिक्षण पद्धति के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम का उ‌द्घाटन डॉ. ममता भोजवानी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कोरबा के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. राजेन्द्र सिंह, प्राचार्य शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा की अध्यक्षता में सपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से रिसोर्स पर्सन के रूप में।

प्रो. डॉ. एल.एस. गजपाल, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर,

प्रो. एस.के. भराल, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन

डॉ. ममता प्रजापति, पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल

डॉ. प्रीति शर्मा, प्राचार्य, शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बिरगांव

प्रो. पंकज सिंह, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी

प्रो. सर्वेश कुमार त्रिपाठी, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

डॉ. आशुतोष आहिरे, हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर तथा

डॉ. हेमलता बोरकर, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर ने सहभागिता की।

विषय विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से लैंगिक न्याय संवेदनशील शिक्षा पद्धति, संस्थागत

नीतियों एवं व्यवहारिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन 01 मार्च 2026 को श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक, कोरबा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

(डॉ.राजेन्द्र सिंह)

प्राचार्य

कार्यालय प्राचार्य

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा (छ.ग.)

NAAC द्वारा "बी" ग्रेड मूल्यांकित

फोन नं.- 07759-223722, email ID-minimata89@rediffmail.com, website-mmgggckorba.in

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन