Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

जम्मू-पुंछ : नेशनल हाईवे पर सरकारी राशन से लदा ट्राला पलटा, लोगों ने बीआरओ व प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।

जम्मू/पुंछ: दैनिक न्यूज उड़ान

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग-144ए पर नारियां टॉप (नौशहरा )के समीप सोमवार देर शाम एफसीआई के चावल यानी सरकारी राशन से लदा एक ट्राला दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों ओर से पूरी तरह बंद हो गया, जिससे जम्मू और पुंछ के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हादसे में ट्राला चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने सड़क के सर्वे और निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए बीआरओ तथा संबंधित प्रशासनिक एजेंसियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सड़क का गलत सर्वे और निर्माण कार्य में कथित खामियों के कारण इस मार्ग पर आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

लोगों ने इसके लिए बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया।

जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर पीबी05एके-7021 का ट्राला एफसीआई के चावल से लदा हुआ था। नारियां टॉप के समीप अचानक ट्राला दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया।

ट्राले के सड़क पर पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

हादसे के बाद सड़क को खोलने और यातायात बहाल करने के लिए संबंधित विभागों और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ट्राले को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य करने में काफी समय लगा। खबर लिखे जाने तक मार्ग बंद रहने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यातायात बाधित होने के बाद जम्मू से पुंछ और पुंछ से जम्मू जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रूप से कालाकोट मार्ग से भेजा गया।

इस कारण यात्रियों और वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी तथा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि नारियां टॉप सहित इस मार्ग के कई हिस्सों में गलत सर्वे और निर्माण कार्य में कथित लापरवाही के कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस मार्ग पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत सर्वे के कारण आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रदर्शनकारियों ने बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित एजेंसियों के खिलाफ रोष जताते हुए निर्माण कार्य और सड़क के सर्वे की जांच की मांग की।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की खामियों को जल्द दूर नहीं किया गया तो मंगलवार को मार्ग बंद कर प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन