Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

किडनी-पेशाब की बीमारी के इलाज की बढ़ी सुविधा, शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं।

कोरबा : खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत गठित चार खनिज जांच दलों ने जिले के संदिग्ध स्थानों सीतामढ़ी, बरमपुर, कपाटमुडा, सरईसिंगार, कुचना मोड़, बरबसपुर, कटबिटला, भैसामुडा़, राहडी, मुनगड़ी, आमाखोखरा, कसानिया, लखनपुर, धवईपुर सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की।

जिस दौरान बरमपुर तथा पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर पर कार्यवाही करते हुए जप्त कर हरदीबाजार थाना तथा पाली थाना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है।

नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा और अब ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन