Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

जम्मू : बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी में शामिल चयन ग्रेड कांस्टेबल को SSP कठुआ ने किया बर्खास्त।

जम्मू/ कठुआ/दैनिक न्यूज उड़ान

नशे के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और सख्ती से लागू करते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (IPS) ने नशा तस्करी के मामले में संलिप्त सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल आफताब अहमद को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, आफताब अहमद (बेल्ट नं. 498/K, निवासी पौनी, जिला रियासी) के खिलाफ थाना बिलावर में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/22/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वह थाना बिलावर की पुलिस द्वारा नाका जांच के दौरान पकड़ा गया था, जहां उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई थी।

घटना के बाद संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई। जांच की जिम्मेदारी एसपी ऑप्स अपर कठुआ को सौंपी गई।

जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में सभी आरोपों को सही पाया और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की सिफारिश की।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस नियम 335 के तहत कार्रवाई करते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने आरोपी चयन ग्रेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन बनाए रखने और नशे से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर संलिप्तता के खिलाफ कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।

रिपोर्ट......अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन