Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : 26 जनवरी को कोरबा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर पर बड़ी कार्यवाही।

कोरबा पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान कुल 08 प्रकरण दर्ज किए गए।

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना/चौकियों एवं यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई करना था जो—

तेज गति से वाहन चला रहे थे, लापरवाह ड्राइविंग एवं खतरनाक स्टंट कर रहे थे, तथा तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर के माध्यम से शहर में उपद्रव फैला रहे थे।

इस कार्यवाही के दौरान कुल 08 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें—

▪️यातायात पुलिस : 06 प्रकरण

▪️थाना सिविल लाइन रामपुर : 02 प्रकरण

* पुलिस की सख्त चेतावनी।

*

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा उपद्रव मचाने वालों पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन ज़ब्ती और जेल की सजा भी शामिल होगी।

🙏🏻 पुलिस प्रशासन की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—

▪️यातायात नियमों का पालन करें।

▪️हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।

▪️अनावश्यक शोर-गुल एवं स्टंट से बचें।

▪️सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन