Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : कोयल की अफरा तफरी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही । अवैध कारोबार में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार अन्य आ

कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितीश ठाकुर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में दीपिका पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम मे कोयला की अफरा तफरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में दीपिका पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

प्रार्थी महताब आलम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उपरोक्त ट्रेलर के संचालकों द्वारा अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग के स्टाफ के साथ मिलकर एसइसीएल गेवरा खदान से अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक जाने वाले 335 टन कोयला को अदानी पावर के जयरामनगर रेलवे साइडिंग ना पहुंचा कर कोयले की अफरा तफरी किया गया है।

उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 444/25 धारा 316(3), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर दीपिका थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर अपराध में शामिल उपरोक्त वाहनों को एवं अपराध से संबंधित कोयला को जप्त किया गया है साथ ही अपराध में शामिल उपरोक्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

1. लक्ष्मण कुमार पिता श्याम सुंदर श्रीवास उम्र 25 वर्ष पता मस्तूरी जिला बिलासपुर

2. तुषार खंडे पिता चंद्र कुमार खंडे उम्र 24 वर्ष पता परसदा थाना सकरी बिलासपुर (छ.ग.)

3. गोपी किशन सोनझरी पिता कमल प्रसाद सोनझरी उम्र 22 वर्ष पता खमरिया बिलासपुर

4. दुर्गेश कुमार साहू पिता दीनदयाल साहू उम्र 22 वर्ष पता धतूरा कोरबी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा

5. अतीक मेमन पिता अवेज मेमन उम्र 26 वर्ष पता हाथी बाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा

6. अन्य आरोपियों की पता चला जारी है

➡️ जप्त ट्रेलर वाहन

1. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बिजी 5024

2. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीक्यू 9913

3. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजे 4253

4. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 इ एच 2713

5. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीपी 5301

6. ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 बीयू 9401

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन