Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 05 स्थायी वारंटी एवं 21 गिरफ्तारी वारंटी तामील।

एक ही दिवस में कुल 26 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

दिनांक 04.06.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान 05 स्थायी वारंटी एवं 21 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस प्रकार कुल 26 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी वारंटों के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस द्वारा इनकी सतत निगरानी करते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों, फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन