Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

कोरबा : रात्रि में अनावश्यक घूमने वालों पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई।

असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

रात्रि में अनावश्यक घूमने वालों पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई।

कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में विवाद, अशांति फैलाने की संभावना एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 14 प्रकरणों में धारा 128 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है

धारा 128 BNSS के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है, जिनसे शांति भंग होने अथवा लोक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना होती है।

इस कार्यवाही के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद, अशांति या कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं करने हेतु पाबंद किया जाता है।

कोरबा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं आमजन में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन