Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : कोरबा में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर गोवा व्हिस्की के साथ बाइक जप्त, आरोपी फरार।

कोरबा, छत्तीसगढ़ ( दैनिक न्यूज उड़ान)

जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी कोरबी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.09.2026 को रात्रि 08:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पीपरकुंडा पाली में एक व्यक्ति मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की का परिवहन कर बिक्री करने वाला है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी कोरबी पुलिस टीम ने ग्राम पीपरकुंडा पाली में घेराबंदी कर शराब रेड की कार्यवाही की।

मौके पर एक व्यक्ति मोटर सायकल के पास खड़ा था, जो पुलिस टीम को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया पीछा करने पर भी वह नहीं मिला।

घटना स्थल की तलाशी लेने पर पुलिस को मौके से -

जप्ती:

1. 05 नग खाकी रंग के कागज के कार्टून में भरे 250 नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की, मध्य प्रदेश निर्मित, प्रत्येक की क्षमता 180 एमएल, कुल 45 लीटर, कीमत 33,750 रुपये।

2. एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र. सीजी 16 सीएच 0396, कीमत लगभग 20,000 रुपये।

कुल जुमला कीमत 53,750 रुपये का मशरूका गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

इस संबंध में चौकी कोरबी में अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्तशुदा मोटर सायकल के फरार चालक की पतासाजी जारी है। आरटीओ से वाहन का परीक्षण कराने के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन