Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

कोरबा : कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा के 200 प्लांट स्थित वर्कशॉप में उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों को एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया।

वर्कशॉप में कोबरा के नजर आने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद तत्काल वन विभाग और RCRS को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव और मानस ने मिलकर कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान सांप को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

कोबरा के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद वर्कशॉप के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग और RCRS टीम ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें।

सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग या RCRS प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

वन विभाग और RCRS टीम की अपील:

“सांप दिखे तो वन विभाग और RCRS टीम को कॉल करें — आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी।”

📞 RCRS Helpline: 9827917848 | 9009996789 | 7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन