Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : जलभराव के बीच जहरीले सांपों का बढ़ सकता है खतरा, लोगों से सतर्क रहने की अपील– जितेंद्र सारथी।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) लगातार हो रही बारिश के चलते कोरबा जिले के कई रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है, कई घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,ऐसे हालात में लोगों को अब जहरीले सांपों और अन्य वन्यजीवों के घरों में प्रवेश करने की आशंका को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वन्यजीव संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रमुख जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि तेज बारिश और जलभराव के दौरान सांप पानी से बचने के लिए सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश करते हैं।

ऐसे में उनके घरों, दुकानों, गोदामों तथा अन्य रिहायशी स्थानों में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है,इनमें जहरीले सांप भी हो सकते हैं, इसलिए लोगों को किसी भी अंधेरे कोने, लकड़ी के ढेर, सामान या पानी से भरे स्थान में हाथ डालने से पहले पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि घर में सांप दिखाई देता है तो उसे मारने या स्वयं पकड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें,सांप से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग अथवा अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की गई है।

जलभराव पर भी उठाए सवाल

जितेंद्र सारथी ने रिहायशी क्षेत्रों में बने जलभराव को लेकर नगर निगम की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए,उन्होंने कहा कि जिले के कई इलाकों में बारिश के दौरान घरों तक पानी पहुंच जाना गंभीर चिंता का विषय है।

यदि नालियों और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो तथा समय-समय पर सफाई और रखरखाव किया जाए, तो ऐसी परिस्थितियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह केवल बारिश का विषय नहीं है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और शहर की मूलभूत व्यवस्था से जुड़ा मामला है, संबंधित विभागों को जलभराव वाले क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील की कि बारिश और जलभराव के इस दौर में घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें,किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी की स्थिति में उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय टोल फ्री नंबर 8817534455,7999622151 पर सूचना देवे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन