Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

रायपुर : यौन उत्पीड़न के आरोप में IPS रतनलाल डांगी पुलिस अकादमी के निदेशक पद से हटाए गए।

रायपुर( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (2003 बैच) आईजी रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

यह कार्रवाई एक उप निरीक्षक (SI) की पत्नी और योग प्रशिक्षिका द्वारा डांगी पर लगाए गए यौन एवं मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद की गई है,उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है।

शिकायत और कार्रवाई: एसआई की पत्नी ने पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के 14 दिन बाद हुई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने डांगी को पद से हटाने का निर्णय लिया।

प्रशासनिक कदम: गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा बुधवार को आदेश जारी किया गया।

डांगी का बचाव: आईजी डांगी ने पहले इन आरोपों को ब्लैकमेलिंग बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने का दावा किया था, लेकिन गोपनीय तथ्य–संग्रह के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

नए निदेशक: 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव (जो वर्तमान में रायपुर रेंज में पदस्थ हैं) को पुलिस अकादमी, चंदखुरी का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन