Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

कोरबा : वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

वन विभाग के कार्य में बाधा एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) कटघोरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक OA-783, ग्राम विजयपुर में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने तथा फेंसिंग खम्भों को तोड़कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में विश्राम सिंह, महिपाल सिंह एवं भुवनपाल सिंह, निवासी ग्राम विजयपुर के विरुद्ध थाना कटघोरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 296, 351(3) एवं 324 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।

वन विभाग द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार दिनांक 13 जून 2026 को कक्ष क्रमांक OA-783 में विभागीय फेंसिंग कार्य कराया जा रहा था।

इसी दौरान आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौच की गई तथा लगाए गए फेंसिंग खम्भों को तोड़कर विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

प्रकरण में थाना कटघोरा द्वारा FIR दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

वर्तमान में आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन