Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की रात्रिकालीन सघन चेकिंग।

"सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की रात्रिकालीन सघन चेकिंग।

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने जिलेभर में चलाया विशेष सत्यापन अभियान।

बदमाशों की गतिविधियों, आय के स्रोत, जीवनशैली एवं आपराधिक संपर्कों की गहन जांच।

अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी जारी।

कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की विशेष रात्रिकालीन चेकिंग कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान जिले में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के निवास स्थलों एवं उनके संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया गया।

इस दौरान उनके वर्तमान मूवमेंट, गतिविधियों, रोजगार एवं आय के स्रोतों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके रहन-सहन एवं जीवनशैली का भी परीक्षण किया गया।

साथ ही ऐसे व्यक्तियों की भी जानकारी संकलित की गई जो पूर्व में इन बदमाशों के साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं अथवा वर्तमान में उनके संपर्क में हैं।

संदिग्ध गतिविधियों, असामान्य आर्थिक स्थिति एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कानून व्यवस्था भंग न करने, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त न होने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त समझाइश भी दी गई।

पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि निगरानी एवं गुंडा बदमाश अपने विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाहियों का पालन करें।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान नियमित रूप से संचालित कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन