Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत "जोश" टीम का शुभारंभ।

अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

कोतवाली पुलिस की वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई। असामाजिक तत्वों एवं वारंटीयो के विरुद्ध लगातार कार

घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।

दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए। संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश।

कोरबा : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य महराज श्री धीरेंद्

कोरबा (न्यूज उड़ान ) ग्राम ढपढप,बांकीमोंगरा में आयोजित श्री हनुमंत कथा में सोमवार को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव सपरिवार सम्मिलित हुए ।

इस पावन अवसर पर मंत्री श्री देवांगन एव प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) से भेंट कर उनका आशीर्वाद व आत्मीय सानिध्य प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि ढपढप में उमड़ा यह जन-सैलाब हमारी सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति का प्रतीक है।

बजरंगबली के चरणों में प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और कोरबा जिला एवं प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

हनुमंत कथा आस्था, भक्ति, राष्ट्रभाव और सनातन संस्कारों के जागरण का महापर्व है। कथा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और सेवा-भाव का संचार होता है।

इस दिव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु आयोजकों को हार्दिक साधुवाद।

प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।

इस अवसर पर कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल , भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी , जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिक श्रीमती अंजना सिंह सहित अन्य विशिष्ट जन भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन