Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में वार्षिक खेलकूद (THE MAVERICKS) का शुभारंभ

कोरबा (न्यूज उड़ान )न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा में दो चरणों में आयोजित वार्षिक खेलकूद (THE MAVERICKS) 2025-26 का भव्य शुभारंभ।

प्रथम चरण- जूनियर वर्ग (प्ले ग्रुप से कक्षा V)

न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ किया गया।

यह खेलकूद महोत्सव विद्यालय द्वारा दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का प्रथम चरण जूनियर वर्ग (प्ले ग्रुप से कक्षा V) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तामरेश्वर उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट ने सभी का मन मोह लिया।

छोटे-छोटे बच्चों ने अनुशासन, एकता एवं आत्मविश्वास का अद्भुत परिचय देते हुए विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को दर्शाया।

मुख्य अतिथि तामरेश्वर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक स्तर पर खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास की मजबूत नींव रखते हैं।

उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग भावना एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हैं।

विद्यालय के चेयरमेन किशोर कुमार साहू ने कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ बच्चों के चहुँमुखी विकास का आधार होती हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से जीवन के लिए तैयार करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू ने कहा कि खेल बच्चों को अनुशासन, धैर्य एवं टीम वर्क का महत्व सिखाते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री डी. एस. राव ने बताया कि वार्षिक खेलकूद का आयोजन दो फेज़ में किया जा रहा है ताकि सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सके।

उपप्राचार्या श्रीमती कीर्ति हेरिट ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरे मनोयोग से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रधान पाठक श्री जगजीत सिंह भट्टी सहित समस्त शिक्षकगण ने बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं उनका उत्साह बढ़ाया।

जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरल दौड़, फन रेस, संतुलन खेल, बॉल गेम्स एवं अन्य बालोपयोगी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह एवं आनंद के साथ भाग लिया।

विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, तालियों और उल्लास से गूंज उठा।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का द्वितीय चरण (सीनियर वर्ग) आगामी तिथि 20/12/2025 को आयोजित किया जाएगा।

न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल द्वारा आयोजित यह खेल महोत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन